उत्तर प्रदेशलखनऊ

घर बुलाकर बहन के प्रेमी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सहादतगंज क्षेत्र में मंगलवार को प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गयी। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान अली अब्बास (26) निवासी हातानूर बेग, थाना सहादतगंज के रूप में की गई।

आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले हिमालय प्रजापति ने अपने साथियों सोनू और सौरभ प्रजापति के साथ मिलकर अली को अपने घर बुलाया और लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान अली के सिर में गंभीर चोट आई। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता आरिफ जमीर की तहरीर पर थाना सहादतगंज में केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी हिमालय प्रजापति, सौरव और सोनू के खिलाफ दर्ज कर ली गयी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हिमालय प्रजापति (26) और सौरभ प्रजापति (30) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि अली अब्बास का उनकी बहन से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से उन्होंने रंजिशन उसे बुलाकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button