देशबड़ी खबर

Chhattisgarh Encounter: कांकेर में सुरक्षाकर्मियों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारे गए तीन नक्सली, गोलीबारी जारी

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ कांकेर और गरियाबंद जिलों की सीमा पर स्थित एक वनक्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम सुबह नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में कांकेर और गरियाबंद से राज्य पुलिस की एक इकाई, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक तीन नक्सलियों के शव और तीन हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों में माओवादियों के एरिया कमेटी के सदस्य भी शामिल हैं।

हालिया कार्रवाई के साथ इस वर्ष छत्तीसगढ़ में अब तक मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में 252 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 223 नक्सली बस्तर संभाग में मार गिराए गए। बस्तर संभाग में कांकेर सहित सात जिले शामिल हैं, जबकि 27 गरियाबंद में मारे गए, जो रायपुर संभाग में आता है। दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो अन्य नक्सली मारे गए।

पुलिस ने बताया कि 22 सितंबर को नक्सलियों के दो शीर्ष कैडर राजू दादा उर्फ ​​कट्टा रामचंद्र रेड्डी (63) और कोसा दादा उर्फ ​​कदारी सत्यनारायण रेड्डी (67) नारायणपुर जिले में एक मुठभेड़ में मारे गए। दोनों प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य थे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button