उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में युवा लोजपा (रामविलास) ने नए पदाधिकारी नियुक्त

लखनऊ। युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की लखनऊ जिला इकाई ने अपने कैंप कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की। इस बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता लखनऊ जिले के जिला अध्यक्ष के. के. रघुवंशी ने की।

जिला अध्यक्ष श्री रघुवंशी ने संगठन को जमीनी स्तर तक मज़बूत करने की प्राथमिकता बताते हुए कई नियुक्तियों की घोषणा की। संदीप कुमार को जिला सचिव, हरकेश कुमार को जिला मीडिया प्रभारी, परमहंस और रामदेव को जिला महामंत्री, राज सिंह यादव को मलिहाबाद विधानसभा प्रभारी, निर्भय कुमार को सरोजिनी नगर विधानसभा अध्यक्ष, अमित त्रिपाठी को जिला सचिव, सौरभ शर्मा को जिला मंत्री, अजय कुमार को बीकेटी विधानसभा अध्यक्ष और अमरेश मिश्र को जिले का महामंत्री मनोनीत किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले तक मज़बूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और मिशन को जन-जन तक पहुंचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।

इस अवसर पर उन्नाव जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार रावत और उन्नाव जिले के मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को और अधिक ऊर्जा व दिशा देने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम के अंत में, जिला अध्यक्ष श्री रघुवंशी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की आवाज़ को बुलंद करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये नए दायित्व संगठन को गति और मजबूती प्रदान करेंगे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button