देशबड़ी खबर

Odisha BJP Leader Killed: ओडिशा के बरहामपुर में भाजपा नेता पीताबाश पांडा की गोली मारकर हत्या, मातम और तनाव का माहौल

भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजम जिले के बरहामपुर शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पीताबाश पांडा की अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने कल रात गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पीताबाश पांडा जो पेशे से वकील और ओडिशा स्टेट बार काउंसिल के सदस्य भी थे। उन पर ब्रह्म नगर स्थित उनके आवास के पास हमला किया गया। पुलिस के अनुसार दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर बिल्कुल नजदीक से गोली चलाई। एक गोली उनके सीने में जा लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्हें एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को संदेह है कि हत्या पूर्व नियोजित थी और वह पेशेवर और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता, दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने कहा, “मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए एक विशेष दल का गठन किया गया है।” हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, बरहामपुर के सांसद प्रदीप कुमार पाणिग्रही और राज्य के वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना सहित अन्य भाजपा नेताओं ने पांडा के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button