उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजधानी लखनऊ में बड़ी वारदात, CM आवास के पास शख्स ने की आत्मदाह की कोशिश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को सुबह-सुबह हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली है। यहां एक शख्स ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री आवास के पास में आत्मदाह का प्रयास किया है। जानकारी के मुताबिक, शख्स ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शख्स को इलाज के लिए अस्पताल ले गई है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में विस्तार से।

शख्स की हो गई पहचान

सामने आई जानकारी के अनुसार, राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास कथित तौर पर आत्मदाह का प्रयास करने वाले शख्स की पहचान शिवम कुमार के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह यूपी के बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र स्थित उजारबाराका निवासी है। उसे पुलिस ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कहां पर हुई घटना?

पुलिस के मुताबिक, ये घटना सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री आवास के नजदीक विक्रमादित्य मार्ग चौराहे के पास हुई है। करीब साढ़े 10 बजे शख्स ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के बंदरिया बाग पुलिस चौकी के प्रभारी उप-निरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को जल्दी से इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए।

युवक ने क्यों उठाया ऐसा कदम?

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि युवक ने बाराबंकी के फतेहपुर थाने में आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक धमकी और शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करने का मामला दर्ज कराया था। हालांकि, वह आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परेशान था। इस बारेमें लखनऊ पुलिस ने कहा कि वे आगे की जानकारी के लिए बाराबंकी पुलिस के संपर्क में हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button