उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

केशव प्रसाद मौर्य ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- जंगलराज के नए-नवेले अवतार… फर्जी वादों से जनता का कोई सरोकार नही

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जंगलराज के नए-नवेले अवतार तेजस्वी यादव के कथित फर्जी वादों से बिहार की जनता का अब कोई सरोकार नहीं है। केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा ” बिहार में यादव परिवार की राजनीति झूठ और छल पर आधारित रही है और अब जनता इस परिवार की इन बातों से पूरी तरह ऊब चुकी है। तेजस्वी यादव जिन घोषणाओं और वादों की बात करते हैं, उन्हें पूरा करने के लिए बिहार सरकार का अगले 50 वर्षों का कुल बजट भी कम हो जाएगा।”

उन्होंने कहा ” तेजस्वी यादव पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संगत का गहरा असर हो चुका है। अब वे भी दिन-रात झूठ बोलने के अलावा कोई और काम नहीं करते। तेजस्वी और राहुल दोनों की राजनीति जनता को गुमराह करने और असत्य परोसने पर टिकी है। बिहार की जनता विकास, रोजगार और सुशासन चाहती है, न कि पुराने जंगलराज की वापसी। ” उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले चुनावों में जनता एक बार फिर झूठी राजनीति को नकारकर सच्चे विकास की राह चुनेगी। गौरतलब है कि बिहार चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व जीविका कम्युनिटी मोबिलाइज को स्थाई कर उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर उनके वेतन को 30 हजार रुपये प्रति माह देने सहित कई घोषणाएं की है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button