उत्तर प्रदेशप्रयागराज

UP Board Exams 2026: 52 लाख से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल, पिछले वर्ष की तुलना में 2 लाख अभ्यर्थी हुए कम

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) बोर्ड की 2026 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडियेट की परीक्षाओं में 52 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह संख्या 2025 की बोर्ड की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की संख्या से करीब दो लाख कम है।

बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने गुरुवार को बताया कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिये 27,50,945 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं जिसमें 14,38,682 छात्र हैं और 13,12,263 छात्राएं शामिल है। इसी तरह 12वीं में 24,79,352 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे जिसमें 13,03,012 छात्र व 11,76,340 छात्राएं शामिल होंगी। यानी कुल 52,30,297 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ है।

इस साल कक्षा 9 और 11 में भी 49,46,134 विद्यार्थियों का प्रारंभिक पंजीकरण हुआ है। फिलहाल 10वीं और 12वीं के आवेदन पत्रों में त्रुटि संशोधन की प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड ने स्कूलों को 31 अक्टूबर तक आवेदन सुधारने और 5 नवंबर तक त्रुटि संशोधन की अंतिम तिथि दी है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कुल परीक्षार्थियों की संख्या में 2,06,877 की कमी दर्ज की गई है।

भगवती सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की संख्या भी घटेगी, क्योंकि परीक्षार्थियों की संख्या कम हुई है। एक केंद्र पर औसतन 500 से 1000 विद्यार्थी आवंटित होते हैं।2025 की बोर्ड परीक्षा में 8140 केंद्र बने थे, जबकि 2024 में 8265 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस वर्ष विद्यार्थियों की संख्या घटने के साथ केंद्रों की संख्या भी करीब 200 तक घटाई जा सकती है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button