उत्तर प्रदेशलखनऊ

7 यात्रियों को लेकर जा रही डबल डेकर बस, नहीं मिल रहे यात्री

कमता से अयोध्या धाम तक डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत तो कर दी गई है, लेकिन यात्रियों की संख्या बेहद कम देखने को मिल रही है। नई सुविधा के तहत दो डबल डेकर बसें कामता से अयोध्या धाम तक चलाई जा रही हैं, मगर फिलहाल बस में केवल सात से दस यात्री ही सफर कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक सफर देने के उद्देश्य से यह सेवा एक वर्ष पहले शुरु होनी थी लेकिन चार्जिंग और रूट मैप न तय होने से सड़क पर दौड़ने में इन डबल डेकर बसों को एक वर्ष का समय लग गया। बसों में ऊपरी और निचली मंजिल पर आरामदायक सीटें, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। कामता से अयोध्या धाम तक का किराया 245 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद यात्रियों में इस नई सेवा को लेकर उत्साह की कमी दिख रही है।

क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआती चरण में प्रचार-प्रसार की कमी और किराए को लेकर यात्रियों की हिचकिचाहट इसका प्रमुख कारण हो सकता है। वहीं, बसों की चार्जिंग को लेकर भी दिक्कतें सामने आ रही हैं। फिलहाल इन इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों को गोमती नगर बस चार्जिंग स्टेशन से चार्ज किया जा रहा है, जिससे संचालन समय पर असर पड़ रहा है। विभाग का कहना है कि जल्द ही बाराबंकी डिपो और अयोध्या धाम में चार्जिंग स्टेशन तैयार हो जाएंगे, ताकि बस सेवा सुचारू रूप से चल सके।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button