देशबड़ी खबर

आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, कई लोगों की मौत; दर्जनों घायल

श्रीकाकुलम: इस वक्त की बड़ी खबर आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से सामने आ रही है। यहां जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में देवोत्थानी एकादशी के अवसर पर भगदड़ मच गई। मंदिर परिसर में अचानक से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम पांच श्रद्धालुओं की मौत होने की सूचना मिल रही है। इसके अलावा अभी कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है।

राहत और बचाव का काम जारी

घायलों और मृतकों की संख्या के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ घायलों की हालत गंभीर है, जिस वजह से मृतकों का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। फिलहाल मौके पर एम्बुलेंस भी पहुंच गई हैं और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। राहत और बचाव का काम किया जा रहा है।

सीएम ने जताई चिंता

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। सीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ की घटना से गहरा सदमा पहुंचा है। इस दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने अधिकारियों को घायलों का शीघ्र और उचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मैंने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे घटनास्थल का दौरा करें और राहत कार्यों का निरीक्षण करें।”

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button