उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमिर्जापुर

यूपी के मिर्जापुर में चुनार स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते हुए कई यात्रियों की कटकर मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित चुनार रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, यहां रेलवे ट्रैक को पार करते हुए कई यात्रियों की मौत हो गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 3 से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं और राहत व बचाव कार्य चला रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है और राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

मिर्ज़ापुर ट्रेन हादसे को लेकर जो अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक, मिर्ज़ापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर सुबह 9:30 बजे बड़ा हादसा हुआ है। ट्रेन नंबर 12311 की चपेट में कई लोग आ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन से चार लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि सभी की मौत हो गई। श्रद्धालु रेलवे लाइन पार कर रहे थे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यात्री ट्रेन के प्लेटफॉर्म की तरफ नहीं बल्कि विपरीत दिशा में उतरे थे, जहां वे दूसरी दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए।

सीएम योगी क्या बोले?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button