उत्तर प्रदेशलखनऊ

18वां अधिवेशन : अपर मुख्य सचिव से मिला राजकीय नर्सेस संघ का प्रतिनिधिमंडल, इन मांगों पर हुई वार्ता, जानिये क्या मिला जवाब

चिकित्सा, एवास्थ्य एवं परिवार कल्याण अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष से राजकीय नर्सेस संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान नर्सों की कई जरूरी मांगों के पुरा न होने का मुद्दा भी उठा। जिस पर अपर मुख्य सचिव ने जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।

दरअसल, 8 नवंबर को राजकीय नर्सेस संघ का 18वां अधिवेशन होना है, यही वजह है कि संघ के महामंत्री अशोक कुमार, उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, संयुक्त सचिव गीतांशु वर्मा, मंडल अध्यक्ष आईनिस चाल्स, अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष (चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग) को आमंत्रित करने पहुंचे।

इस दौरान नर्सों की नियुक्ति, गृह जनपद में तैनाती, पालनाघर की व्यवस्था, केंद्र के समान भत्ते, पदोन्नति और संवर्ग का पुनर्गठन की मांग पर भी वार्ता की। जिस पर अपर मुख्य सचिव ने एक सप्ताह के भीतर बैठक आयोजित कर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के 18वें अधिवेशन की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई भी प्रेषित की।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button