उत्तर प्रदेशबड़ी खबरवाराणसी

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भव्य स्वागत, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम काशी पहुंचे। बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सड़क मार्ग तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं और काशीवासियों ने पुष्पवर्षा तथा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। छह स्थानों पर भव्य स्वागत की व्यवस्था की गई थी। प्रधानमंत्री मोदी बरेका गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत कई अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि काशी में चल रही विकास परियोजनाओं पर चर्चा होगी। रात्रि भोजन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी में चल रही विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण तथा रोपवे का ट्रायल भी देख सकते हैं।

हालांकि, इसकी सूचना आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है। अगले दिन सुबह, आठ नवंबर को बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-खजुराहो के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के साथ वर्चुअली तीन अन्य वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यहीं पर काशी के प्रबुद्धजनों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, शिक्षाविदों तथा छात्रों से संवाद करेंगे। पीएम मोदी ने शन‍िवार की सुबह बनारस रेलवे स्टेशन से वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

खबर अपडेट हो रही है… 

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button