उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी में सपा नेताओं को प्रशासन ने रोका, 100 से अधिक कार्यकर्ता धरने पर बैठे, तोड़ी जाएंगी आज भी दुकानें-मकान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में दालमंडी सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को लेकर ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है। अब पूरा मामला राजनीतिक रूप भी लेता चला जा रहा है। इस मुद्दे के विरोध में सोमवार को चंदौली से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, मनोज राय धूपचंडी समेत अन्य सपा नेताओं के साथ भोजूबीर टैगोर टाउन स्थित आवास के बाहर ही धरने पर बैठ गए।

वीरेंद्र सिंह ने सोमवार को दालमंडी जाकर व्यापारियों से मिलने की बात कही थी। पुलिस ने उनके भोजूबीर टैगोर टाउन स्थित आवास के बाहर फोर्स तैनात कर दी। वीरेंद्र सिंह के साथ अन्य सपा नेता जैसे ही आवास से बाहर निकले, पुलिस ने सभी को रोक दिया। इससे नाराज सभी सपा नेता आवास के बाहर धरने पर बैठ गए।

वीरेंद्र सिंह का कहना है कि इस मुद्दे को वे संसद के पटल पर उठाएंगे। उनका आरोप है कि काशी में व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बिना व्यापारियों की बात सुने ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। वहीं प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि जिन लोगों ने भवन रजिस्ट्री कराई है, उन्हीं भवनों को तोड़ा जा रहा है। ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई थानों की फोर्स लगाई गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और जिला प्रशासन के साथ पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button