देशबड़ी खबर

Delhi Car Blast : NIA करेंगी दिल्ली कार विस्फोट मामले की जांच, गृह मंत्रालय ने सौंपी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के नजदीक हुए धमाके के मद्देनजर दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने इस घटना की जांच की जिम्मेदारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हवाले कर दी। वहीं एहतियातन पांचवीं तक की कक्षाएं हाइब्रिड चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात भी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान शीर्ष अधिकारियों ने विस्फोट के बाद की स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। गृह मंत्री ने कहा है कि शीर्ष जांच एजेंसियां ​​विस्फोट की जांच कर रही हैं और वे घटना की तह तक जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से चल रही एक कार में धमाका हुआ था। इस धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button