देशबड़ी खबर

दिल्ली बम ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, एक नहीं दो कार से आए थे संदिग्ध! आखिर कहां गई लाल रंग की ECO SPORTS कार

नई दिल्ली/ लखनऊः दिल्ली बम ब्लास्ट की जांच में सामने आया है कि संदिग्धों के पास I20 के अलावा एक और लाल रंग की कार थी। दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट और बॉर्डर चेकिंग पर लाल eco sports कार की तलाश के लिए अलर्ट किया गया है। यूपी, हरियाणा पुलिस को भी लाल कार को लेकर अलर्ट भेजा गया है। दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशनों, पुलिस चौकियों और सीमा चौकियों को लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट कार की तलाश करने के लिए सतर्क कर दिया गया है। जांच में पता चला है कि संदिग्धों के पास एक और कार भी थी।

दिल्ली पुलिस को लाल कलर की ECO SPORTS कार की तलाश है। ये कार संदिग्ध आतंकियों की बताई जा रही है। संदिग्ध कार फोर्ड की Eco sports है। दिल्ली पुलिस की 5 टीमें इस संदिग्ध कार की तलाश में जुटी हुई हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button