उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में इलेक्ट्रिक बसों में कम दूरी के यात्रियों को मिली राहत, पहले चार Km का किराया 12 से हुआ 10

इलेक्ट्रिक बसों में कम दूरी का किराया घटा दिया गया है। यात्रियों को अब चार किलोमीटर तक की यात्रा पर 10 रुपये और 4.8 से 7 किलोमीटर तक यात्रा करने पर 15 रुपये देने होंगे। अभी तक चार किलोमीटर दूरी का किराया 12 और 7 किलोमीटर तक का 20 रुपये था। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी लिमिटेड की बैठक हुई।

इसमें सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के निदेशक मंडल ने अप्रैल से सितंबर 2025 तक के संचालन प्रतिफलों की समीक्षा की। इसके बाद किराया घटाने पर सहमति जताई गई। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि नए किराए लागू होने से कम दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button