अयोध्याउत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का लिया जायजा, 25 नवंबर को होगा पीएम मोदी का आगमन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम योगी ने पीएम मोदी के आगमन की तिथि तय होने के बाद आज अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र एवं जिला प्रशासन की तैयारियों को देखा और श्रीराम मंदिर परिसर में उच्चस्तरीय बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया और तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की।

बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र, राममंदिर प्रबंधन कार्य देख रहे गोपाल राव, जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण, सूचना निदेशक विशाल सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक आर के स्वर्णकार, एडीजी सुजीत पांडेय, कमिश्नर राजेश कुमार आईजी प्रवीण कुमार, डीएम निखिल टी फुंडे एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर सहित जनपद के सभा आला अफसर और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय और जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने राममंदिर ध्वजारोहण समारोह के बारे में और अतिथियों के बारे जानकारी देते हुए आमंत्रित अतिथियो के आने और उनके मंदिर तक पहुंचने की पूरी जानकारी दी। आई जी प्रवीण कुमार और एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए रामविवाह के आयोजन में कोई खलल नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रोजेक्टर पर सभी तैयारियों को बिन्दुवार देखकर बीच बीच में जानकारी लेते रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अयोध्या प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली है यहां का वातावरण हमेशा राममय रहना चाहिए। अयोध्या नगर की स्वच्छता प्रशासन के लिए प्राथमिकता पर होनी चाहिए उन्होंने संगठन से अयोध्या में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने राममंदिर परिसर साकेत महाविद्यालय परिसर का अवलोकन किया। अयोध्या रामकथा पार्क हेलीपैड से सीधे हनुमान गढ़ी मंदिर जाकर हनुमंत लला और राममंदिर में रामलला का दर्शन पूजन किया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button