देशबड़ी खबर

आंध्र प्रदेश में सुरक्षाबलों को फिर मिली बड़ी कामयाबी : मुठभेड़ में मारे गए मेटूरू समेत 7 नक्सली, भारी मात्रा में हथियार बरामद

आंध्र प्रदेश/सुकमा। आंध्र प्रदेश के मोरडुमिल्ली इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई बुधवार तड़के हुयी मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गये, जिनमें तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं। यह कार्रवाई मंगलवार से चल रहे संयुक्त कार्रवाई का हिस्सा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सात नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनमें संगठन का शीर्ष सदस्य मेटूरू जोगा राव उर्फ़ टेक शंकर भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कुल सात नक्सलियों में तीन महिला नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी. सुन्दराज ने बताया कि हम आंध्र प्रदेश पुलिस के साथ संपर्क में हैं थोड़ी देर बाद अधिकृत सूचना दे सकेंगे।” पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ आल्लूरी सीताराम राजू जिले के मोरडुमिल्ली थाना क्षेत्र के जीएम वालासा गांव के जंगलों में हुई। सुरक्षा बलों ने मौके से चार पुरुष और तीन महिला नक्सलियों के शव बरामद किए हैं।

हालांकि अन्य माओवादियों की पहचान अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं हो पाई है। मारे गए नक्सलियों में डीवीसीएम सीता उर्फ़ ज्योति तथा संगठन के पाँच अन्य एसीएम के शामिल होने की भी जानकारी सामने आई है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में लेकर तलाशी अभियान तेज कर दिया है, ताकि किसी भी घायल नक्सली या बच निकलने की कोशिश कर रहे दस्ता सदस्यों को पकड़ा जा सके।

गौरतलब है कि मंगलवार सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली कमांडर सेंट्रल कमेटी मेंबर मादवी हिड़मा मारा गया।उसके साथ ही उसकी पत्नी मढ़कम राजे भी मारी गई। हिडमा 24 से अधिक बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड रह चुका था। उसे 2013 के दरभा घाटी नरसंहार और 2017 के सुकमा हमले के लिए जिम्मेदार बताया गया था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button