खेल-खिलाड़ीताज़ा ख़बर

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टली, पिता की तबीयत अचानक हुई खराब

Smriti Mandhana: भारतीय क्रिकेट स्टार स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी आज यानी 23 नवंबर को धूमधाम से होनी थी, लेकिन अचानक एक घटना से यह शादी टल गई है। इस शादी में कई नामी हस्तियां और दोनों परिवारों के करीबी लोग मौजूद थे। समारोह अपने पूरे शबाब पर था कि तभी अचानक एम्बुलेंस की सायरन की आवाज ने पूरे वेन्यू का माहौल बदल दिया।

दरअसल, स्मृति मंधाना के पिता शादी के बीच अचानक बीमार हो गए। ऐसे में शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। मंधाना की मैनेजर टीम के सदस्य तुहिन मिश्रा ने पुष्टि की है कि स्मृति के पिता की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते शादी को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम को खिताब जिताने में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का अहम योगदान रहा था। इस टूर्नामेंट के जीतने के बाद से पिछले कुछ दिनों में मंधाना और पलाश की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के कई वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई थी। हालांकि, पिता की अचानक तबियत बिगड़ने से शादी के दिन सभी तैयारियों पर पानी फिर गया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button