उत्तर प्रदेशप्रयागराज

Magh Mela-2026: महाकुंभ की तर्ज पर माघ मेले की तैयार, 1.38 लाख वाहनो के लिए बनाई गई पार्किंग

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मेला प्रशासन ने माघ मेला-2026 के श्रद्धालुओं के लिए 42 नए पार्किंग स्थल तैयार किए हैं जहां करीब 1,38,215 वाहन खड़े किए जा सकेंगे। यह पार्किंग स्थल मेला क्षेत्र से महज एक से दो किलोमीटर की दूरी पर बनाए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि इस बार आवागमन में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अनुमान जताया है कि करीब 15 करोड़ श्रद्धालु माघ मेले में पहुंचेंगे और बड़ी संख्या में आने वाले वाहनों के लिए चार प्रमुख मार्गों पर पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है। प्रशासन के अनुसार जौनपुर-वाराणसी मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए झूसी क्षेत्र में 10 पार्किंग एरिया बनाया जा रहा है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button