उत्तर प्रदेशलखनऊ

अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में सपा प्रवक्ता मनोज कुमार यादव पर मामला दर्ज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता मनोज कुमार यादव पर एक टेलीविजन चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह मामला हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय संयोजक राघवेंद्र सिंह राजू की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यादव ने मुख्यमंत्री, हिंदू संगठनों के नेताओं और सवर्ण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की और राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत तथा भाजपा प्रवक्ताओं को धमकियां दीं। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर साझा की गई टिप्पणियों का मकसद “जाति-आधारित तनाव फैलाना, अशांति भड़काना और साजिश के जरिए राजनीतिक लोकप्रियता हासिल करना” था।

शिकायत में ‘‘तालिबान या आतंकी संगठनों’’ के साथ संभावित संबंधों का आरोप लगाते हुए पुलिस से सपा प्रवक्ता के फोन की भी जांच की मांग की गई है। शिकायत के आधार पर, हजरतगंज पुलिस ने बुधवार रात मामला दर्ज कर लिया। जांच चल रही है। इस बीच, यादव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “मैंने कभी किसी के खिलाफ अपमानजनक बात नहीं कही। मैं छोटी सोच वाले लोगों के कहने पर दर्ज प्राथमिकी से नहीं डरता। अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी, चाहे कुछ भी हो जाए।”

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button