देशबड़ी खबर

कांग्रेस सांसद संसद में ले आई थीं कुत्ता, अब राहुल गांधी ने कहा- ‘मेरा मानना ​​है कि आज कुत्ता ही…’

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है और सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस जारी है। हालांकि, सोमवार को तब विवाद काफी बढ़ गया जब कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी एक आवारा कुत्ते को लेकर संसद पहुंच गईं। इसके बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने उनपर निशाना साधा था। विवाद के बाद रेणुका चौधरी ने कहा था कि जो लोग अंदर बैठे हैं वो काटते हैं, कुत्ते नहीं काटते। ये मुद्दा सोमवार को काफी चर्चा में बना रहा। वहीं, अब उनके इस कदम को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी सवाल पूछा गया। आइए जानते हैं कि राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर क्या कहा है।

क्या बोले राहुल गांधी?

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के कल संसद में कुत्ता लाने पर हुए विवाद के बाद लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा- “मेरा मानना ​​है कि आज कुत्ता ही मेन टॉपिक है। बेचारे कुत्ते ने क्या किया? क्या कुत्तों को यहाँ आने की इजाज़त नहीं है?…शायद पालतू जानवरों को यहाँ आने की इजाज़त नहीं है…मुझे लगता है कि आजकल भारत इन्हीं चीजों पर चर्चा कर रहा है।”

रेणुका चौधरी ने क्या कहा था?

संसद में कुत्ता लाने पर हुए विवाद पर कांग्रेस MP रेणुका चौधरी ने कहा कि “कोई कानून बना है क्या? मैं रास्ते में आ रही थी। वहां पर एक स्कूटर और एक कार का टकर हुआ। उसके आगे ये पिल्ला सड़क पर घूम रहा था। मुझे लगा कि इसे टक्कर लग जाएगी। तो मैंने इसे उठाया, कार में रखा, संसद आई और वापस भेज दिया। कार चली गई, और कुत्ता भी गया। तो इस पर चर्चा का क्या मतलब है?

काटने वाले तो संसद में बैठे हैं- रेणुका चौधरी

रेणुका चौधरी ने आगे कहा- “असली काटने वाले तो संसद में बैठे हैं। वे सरकार चलाते हैं। हम एक बेजुबान जानवर की देखभाल करते हैं, और यह एक बड़ा मुद्दा और चर्चा का विषय बन गया है। क्या सरकार के पास और कुछ करने को नहीं है? मैंने कुत्ते को घर भेज दिया और उनसे कहा कि इसे घर पर ही रखो… हम उन लोगों के बारे में बात नहीं करते जो संसद में बैठकर हमें रोज काटते हैं।”

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button