उत्तर प्रदेशलखनऊ

ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का निमंत्रण, 4 जनवरी से वाराणसी में होगी शुरुआत

लखनऊ/दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्ह चार से 11 जनवरी तक वाराणसी में आयोजित होने वाली नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया ” प्रधानमंत्री से आत्मीय भेंट कर स्नेहिल सानिध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा उनके बहुमूल्य समय के लिए आभार व्यक्त किया।”

इस मुलाकात को राजनीतिक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। हाल ही में लखनऊ में भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक के बाद प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हैं। 23 दिसंबर 2025 को कुशीनगर से भाजपा विधायक पीएन पाठक के आवास पर हुई इस बैठक में करीब 40-50 ब्राह्मण विधायक और एमएलसी शामिल हुए थे। बैठक में ब्राह्मण समाज की घटती राजनीतिक भागीदारी, जातिगत संतुलन और विभिन्न सामुदायिक मुद्दों पर मंथन किया गया।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कुल 52 ब्राह्मण विधायक हैं, जिनमें से 46 भारतीय जनता पार्टी से हैं। ऐसे में ब्रजेश पाठक की प्रधानमंत्री से यह मुलाकात खेल आयोजन के निमंत्रण के साथ-साथ सियासी दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button