देशबड़ी खबर

Pralay Missile : ‘प्रलय’ मचाएगी भारत की मिसाइल, ओडिशा तट से DRDO ने किया सफल परिक्षण

दिल्ली। भारत ने बुधवार को ओडिशा के तट से कुछ ही समय के अंतराल में दो ‘प्रलय’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया। ‘प्रलय’ स्वदेशी रूप से विकसित एक अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल है जिसमें उच्च सटीकता सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक नौपरिवहन प्रणाली लगी हुई है।

यह विभिन्न लक्ष्यों के लिए कई प्रकार के युद्धक हथियारों को ले जाने में सक्षम है। इन मिसाइलों का परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा किया गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह उड़ान परीक्षण मूल्यांकन परीक्षणों के तहत किया गया था। ‘ट्रैकिंग सेंसर’ द्वारा पुष्टि की गई जानकारी के अनुसार, दोनों मिसाइल ने निर्धारित पथ का अनुसरण किया और सभी उड़ान उद्देश्यों को पूरा किया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button