उत्तर प्रदेशलखनऊ

Ayodhya Ram Temple : परिजनों को सौंपा गया आरोपी कश्मीरी शख्स, राम मंदिर में की थी नमाज पढ़ने की कोशिश

अयोध्या। अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में कथित रूप से नमाज पढ़ने की कोशिश करने पर हिरासत में लिए गए कश्मीर निवासी एक व्यक्ति के ‘मानसिक रूप से बीमार’ होने का पता चलने पर पुलिस ने उसे उसके परिजन को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति अहद शेख के परिजन ने दावा किया था कि वह मानसिक रूप से बीमार है।

उन्होंने सुबूत के तौर पर उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी दिखाई थीं। इसके बाद रविवार को शेख को उसके परिजन के हवाले कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शेख जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला है। उसे शुक्रवार को तब हिरासत में लिया गया जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे मंदिर परिसर के अंदर कथित तौर पर नमाज पढ़ने की तैयारी करते देखा।

शेख के परिवार के लोग शनिवार को कश्मीर से अयोध्या पहुंचे और पुलिस को बताया कि वह मानसिक बीमारी से पीड़ित है। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में मेडिकल दस्तावेज भी दिखाये। त्रिपाठी ने बताया कि जांच के तहत अयोध्या में शॉल बेचने वाले कुछ कश्मीरी युवकों से भी पूछताछ की गई।

उन्होंने कहा, “उनके पास से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। उनके पते का सत्यापन किया गया। बाद में उन्हें उनके सामान के साथ छोड़ दिया गया।” वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट पर हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button