देशबड़ी खबर

PM मोदी ने केरल को दी नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात, इसमें है रेहड़ी-पटरी वालों के फायदे की भी बात

PM Modi Kerala Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार को) केरल के दौरे पर है। इस दौरान, PM मोदी ने केरल में इनोवेशन और Entrepreneurship हब का शिलान्यास किया। साथ ही, पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया, जिससे रेहड़ी-पटरी वालों को फायदा मिलेगा। पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में 3 नई अमृत भारत ट्रेनों, नागरकोइल-मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम-तांबरम, तिरुवनंतपुरम-चार्लापल्ली और त्रिशूर और गुरुवयूर के बीच एक नई यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

LDF-UDF से मुक्ति चाहता है केरल- PM मोदी

PM मोदी ने पोस्ट किया, ‘आज तिरुवनंतपुरम में BJP-NDA की जनसभा को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं। हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम चुनावों में इस शहर ने हमें जीत दिलाकर इतिहास रच दिया है। यह साफ है कि केरल एलडीएफ और यूडीएफ के बीच चल रहे धांधली से मुक्त होना चाहता है।’

PM मोदी 4 नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

साथ ही, रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री 4 नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। एक ऑफिशियल बयान के मुताबिक, इससे आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना के बीच क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा।

सफर बनेगा ज्यादा किफायती

नई ट्रेनें यात्रियों के लिए सफर को ज्यादा किफायती और सुरक्षित बनाएंगी। साथ ही इलाके में टूरिज्म, बिजनेस, शिक्षा, रोजगार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी बढ़ेगा।

रेहड़ी-पटरी वालों के फायदे की बात

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड, जो यूपीआई लिंक्ड ब्याज-मुक्त रिवॉल्विंग क्रेडिट फैसिलटी है, रेहड़ी-पटरी वालों को उससे तुरंत पैसे मिल जाएंगे। इससे डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा। औपचारिक क्रेडिट इतिहास बनाने में भी उनको मदद मिलेगी।

विज्ञान और इनोवेशन के सेक्टर में आएगा बूम

प्रधानमंत्री मोदी केरल के रेहड़ी-पटरी वालों समेत 1 लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि लोन भी बांटेंगे। विज्ञान और इनोवेशन के सेक्टर में प्रधानमंत्री मोदी तिरुवनंतपुरम में CSIR-NIIST इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और उद्यमिता हब की आधारशिला भी रखेंगे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button