देश

“राहुल गांधी की राजनीति हवा-हवाई”, अनुराग ठाकुर बोले- देश ने नेता प्रतिपक्ष का ऐसा नाटक पहले कभी नहीं देखा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर देश में अस्थिरता और अराजकता पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की राजनीति का उद्देश्य संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करना और वैश्विक स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाना है।

बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश ने किसी नेता प्रतिपक्ष की ओर से इस तरह का नाटक और हंगामा पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने कांग्रेस नेता को ‘अस्थिरता पैदा करने वाला, अराजक और गैर-गंभीर’ नेता बताया।

“राहुल गांधी लगातार अलग-अलग संस्थाओं को निशाना बनाते रहे हैं”

राहुल गांधी के लगातार ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस नेता जनता के जनादेश को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी की राजनीति को ‘हवा-हवाई’ करार देते हुए कहा कि उनकी राजनीति खोखले बयानों, बेबुनियाद आरोपों, खोखले कदमों, दिखावटी विरोध प्रदर्शनों और तथ्यों के अभाव पर आधारित है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार अलग-अलग संस्थाओं को निशाना बनाते रहे हैं। इनमें चुनाव आयोग, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त शामिल हैं।

“देश को शोर नहीं, सच्चाई चाहिए”

बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि स्थिति अब ऐसी हो गई है कि राहुल गांधी सड़कछाप भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं और बिना ठोस आधार के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, “राहुल जी, देश को शोर नहीं, सच्चाई चाहिए। आरोप नहीं, सबूत चाहिए। राजनीतिक बयानबाजी नहीं, स्पष्ट जवाब चाहिए।” इससे पहले, केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि कांग्रेस की हार का कारण उनका नेतृत्व है। राहुल गांधी पर उनकी पार्टी के लोग भरोसा नहीं करते हैं।

राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट का भी किया जिक्र

अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि जब राहुल गांधी अपनी शिकायत लेकर राष्ट्रपति के पास पहुंचे थे, तब उनसे शिकायत के साथ सबूत देने को कहा गया था, लेकिन इसके बाद वह इस मुद्दे पर चुप रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को स्पष्ट कर दिया है कि वह अदालत को अपनी राजनीतिक लड़ाई का मैदान नहीं बना सकते। ठाकुर ने उन मामलों में राहुल गांधी के न्यायपालिका के प्रति रुख पर भी सवाल उठाए, जिन पर अभी सुनवाई लंबित है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button