अमरोहाउत्तर प्रदेशबड़ी खबरमुरादाबाद

पहले कांवड़ यात्रा पर बम फेंके जाते थे, अब बम-बम भोले के जयकारे लग रहे हैंः सीएम योगी

अमरोहा/मुरादाबाद: दूसरे चरण के मतदान का समय जैसे -जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे भाजपा ने अपने प्रत्यशियों के लिए प्रचार प्रसार तेज कर दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा और मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अमरोहा पहुंचे. यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की.

नौगावां विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार के चुनाव पर देश और दुनिया की निगाहें हैं. उन्होंने कहा कि पहले अपराधी कांवड़ यात्रा पर बम फेंकते थे, अब कांवड़ यात्रा में बम-बम भोले के जयकारे लग रहे हैं. मुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने 5 साल समाजवादी पार्टी की सरकार देखी और बीजेपी की भी देखी.

2012 से 2017 तक सपा सरकार में 700 से ज्यादा दंगे हुए थे लेकिन पिछले 5 साल में हमारी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है. साम्प्रदायिक दंगों से मुरादाबाद, संभल, बिजनोर और मुजफ्फरनगर अछूते नहीं रहे हैं. आज हमारी मां, बहन और बेटी अपने आपको सुरक्षित महसूस करती है, क्योंकि प्रदेश में कानून का राज है. अब आप को तय करना है कि आप किसे वोट देंगे.

मुख्यमंत्री योगी ने मुरादाबाद के सांसद एसटी हसन और संभल के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर 2019 में भाजपा के सांसद प्रत्यशी कुंवर सर्वेश को जीता देते तो सांसद शफीकुर्रहमान बर्क और एसटी हसन की हिम्मत नहीं होती कि वह तालिबान का समर्थन करते. सीएस योगी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आकर चली गई और वैक्सीन भी अधिकतर लोग लगवा चुके हैं. हमने डबल डोज और राशन और वैक्सीन के सभी के लिए उपलब्ध कराई.

वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद जनपद की ठाकुरद्वारा विधानसभा 26 में भाजपा प्रत्याशी ठाकुर अजय प्रताप के लिए चुनाव प्रसार करने पंहुचे. मुख्यमंत्री ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज-कल वह सपा का झंडा लपेटकर एसे चल रहे हैं,जैसे आजम खां का स्थान वही लेंगे. मुरादाबाद के पीतल कारोबार को लेकर कहा कि देश के अंदर कोई भी परिवार ऐसा नहीं है, जिसने अपनी बेटी की शादी में मुरादाबाद में बने पीतल के बर्तन दान में नहीं दिए हों.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button