उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊसियासत-ए-यूपी

सभी फसलों पर MSP से लेकर मुफ्त शिक्षा और फ्री लैपटॉप तक, SP के ‘वचन पत्र’ में अखिलेश यादव के कई बड़े ऐलान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान होने से दो दिन पहले आज मंगलवार यानी 8 फरवरी को समाजवादी पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किया है. पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी का ‘समाजवादी वचन पत्र’ जारी किया. जिसमें हर वर्ग के लिए कई ऐलान किए गए हैं. SP ने सभी फसलों पर MSP देने का ऐलान किया है. वहीं किसनों को मुफ्त बिजली और KG से PG तक लड़कियों को फ्री शिक्षा देने का ऐलान किया गया है.

घोषणापत्र को ‘समाजवादी वचन पत्र’ नाम दिया गया है. वहीं इसकी टैग लाइन- ‘सत्य वचन, अटूट वादा’ रखी गई है. इस मौके पर यादव ने कहा, ‘सत्या वचन, अटूट वादा’ के साथ हम 2022 के घोषणापत्र के रूप में इस दस्तावेज के साथ लोगों के पास जा रहे हैं. घोषणापत्र के मुताबिक अर्बन एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट मनरेगा की तर्ज पर बनाया जाएगा. इसके साथ महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण देने का वादा किया गया है.

गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान, 4 साल के भीतर किया जाएगा कर्ज़ मुक्त

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सभी फसलों के लिए MSP प्रदान की जाएगी. गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान किया जाएगा. इसके साथ सभी किसानों को 4 साल के भीतर कर्ज़ मुक्त बनाया जाएगा. सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, ब्याज़ मुफ्त ऋण दिया जाएगा. समाजवादी पेंशन के तहत महिलाओं, वृद्धों और दिव्यांगों को सालाना 18 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी. अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनी तो गांवों और शहरों को सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी देकर सुरक्षा सुनिश्चित करेगी.

‘हर गांव-शहर में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी’

वहीं 12वीं पास सभी छात्रों को लैपटॉप देने की घोषणा की गई है. इसके अलावा हर गांव-शहर में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही गई है. अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार बनने पर प्रदेश में समाजवादी कैंटीन की शुरुआत की जाएगी जिसमें 10 रुपए में खाना दिया जाएगा. अखिलेश यादव ने हर जिले में मॉडल अस्पताल बनाने का का वादा किया गया है. बीपीएल कार्ड धारकों को साल में दो सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button