ताज़ा ख़बरदेश

बरपेटा में अल-कायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट के छह जिहादी गिरफ्तार

बारपेटा (असम)। बांग्लादेश के मोहम्मद सुमन उर्फ सैफुल इस्लाम उर्फ हारून राशिद के साथ सीधे संपर्क में रहने वाले बरपेटा के छह उल-कायदा के जिहादियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी 2019 से ही बरपेटा में डेरा डालते हुए थे। बरपेटा के पुलिस अधीक्षक अमिताभ सिन्हा ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में छह जेहादियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गए अलकायदा जिहादियों में से सोरुछेत्री के क्षुद्र फलादी गांव के मुफ्ती सुलेमान, हाउली के खांदकारपारा के जाहिदुल इस्लाम, हाउली कुमल्लीपारा के सद्दाम हुसैन, धनबंधा गरैमारी पथार के रशीदुल इस्लाम एवं बरपेटारोड के काटाझार के मुसरफ हुसैन और मकीबुल इस्लाम (दोनों भाई) शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मकिबुल इस्लाम पीएफआई के साथ भी जुड़ा हुआ है। जिहादियों के विरूद्ध बरपेटा सदर थाना में केस नंबर 419/2022, धारा 120(बी)/121/121 17/18/18बी/19/20 यूए (पी) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह सभी बांग्लादेश की भूमि से लेकर पूरे भारतीय उप-महाद्वीप तक खलीफा राष्ट्र के गठन के लिए ब्लूप्रिंट के अनुसार 2019 से ही बरपेटा में डेरा डालते हुए थे।

अल-कायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट के साथ प्रत्यक्ष रूप से जुड़े अंसारूल इस्लाम के कट्टर जेहादी सुमन उर्फ साइफूल इस्लाम उर्फ हारून रसीद को अल कायदा जेहादी के रूप में गत 4 मार्च को बरपेटा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके कबूलनामे के आधार पर बरपेटा पुलिस ने फिर से छह अल कायदा जिहादियों को गिरफ्तार किया है। बरपेटा के हाउली में एक मदरसे में रहते हुए बांग्लादेशी अल कायदा जिहादी सुमन की निशादेही पर पहले भी बरपेटा से पांच जिहादियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब फिर बरपेटा में छह जिहादियों की गिरफ्तारियों से दहशत का माहौल है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button