विदेश

रूसी हमले का 52वां दिन: यूक्रेन के 2982 नागरिकों और 3000 से ज्यादा सैनिकों ने गंवाई जान

कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले का आठवां सप्ताह चल रहा है। शनिवार को 52वें दिन में प्रवेश कर चुके युद्ध को लेकर दोनों देशों की ओर से पीछे हटने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। इस बीच अब तक के युद्ध में यूक्रेन के 2982 नागरिकों और 3000 से ज्यादा सैनिकों के जान गंवाने के आंकड़े सामने आए हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध दिन प्रति दिन गंभीर रूप लेता जा रहा है। दोनों तरफ से आक्रामकता घटने का नाम नहीं ले रही है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन तो और ज्यादा आक्रामक नजर आ रहे हैं। रूस ने अमेरिका को भी यूक्रेन की सैन्य मदद को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। रूस का हमला यूक्रेन में सैनिकों के साथ आम नागरिकों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है।

संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से दावा किया गया है कि रूस के हमले में अब तक यूक्रेन के 2982 नागरिकों की मौत हो चुकी है। साथ ही 2651 लोगों के घायल होने की भी सूचना है। वैसे दावा किया गया कि वास्तविक आंकड़े इससे भी अधिक हो सकते हैं। नागरिकों के अलावा यूक्रेन के सैनिकों को भी युद्ध में खूब जान गंवानी पड़ रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने युद्ध में यूक्रेन के तीन हजार से अधिक सैनिकों की मौत का दावा किया है। जेलेंस्की के अनुसार अब तक के युद्ध में 10 हजार से ज्यादा सैनिक घायल भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि रूस की सेना यूक्रेन के कई शहरों में लगातार बमबारी कर रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button