उत्तर प्रदेशलखनऊ

बढ़ता जा रहा तापमान, पांच जून तक बारिश के आसार नहीं

लखनऊ। मौसम फिर बेरूखी दिखाता जा रहा है। तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही आर्द्रता के कारण उमस भी काफी बढ़ गयी है। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पांच जून तक बारिश होने की संभावना भी नहीं दिख रही। इस कारण तापमान में गिरावट के कोई आसार नहीं हैं। गुरुवार को भी सुबह 11 बजे ही झांसी का तापमान 36.4 डिग्री तक पहुंच गया था।

मौसम विभाग के अनुसार आंधी की संभावनाएं तो बन रही हैं लेकिन पांच जून तक अभी बारिश की कोई संभावना नहीं दिखती। इस कारण मौसम और शुष्क होगा। अभी आर्द्रता कई जगहों पर ज्यादा है। इस कारण उमस भरी गर्मी दिख रही है लेकिन आगे शुष्क होता जाएगा।

गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे तक प्रयागराज का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस, बहराइच का 31.2, बरेली का 31.6, फुर्सतगंज का 33.6, गोरखपुर का 32.2, झांसी का 36.4, लखनऊ का 32, मेरठ का 33.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

वहीं आर्द्रता प्रयागराज का 46 प्रतिशत, बहराइच का 71 प्रतिशत, बरेली का 31.6 प्रतिशत, फुर्सतगंज का 52 प्रतिशत, गोरखपुर का 63 प्रतिशत, झांसी का 29 प्रतिश, लखनऊ का 66 प्रतिशत और मेरठ की आर्द्रता 44 प्रतिशत बनी हुई है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button