देशबड़ी खबर

दिल्ली, उप्र, उत्तराखंड में आज भारी बारिश का पूर्वानुमान, 26 राज्यों में आरेंज, येलो अलर्ट

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में जोरदार बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग रविवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और तमिलनाडु में भारी बारिश को देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 23 राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, पुड्डुचेरी, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पूर्वोत्तर भारत के सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवा और गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार है। विभाग ने इन 26 राज्यों में आरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई नदियां उफान पर है। कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को बहराइच, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, प्रतापगढ़, फैजाबाद, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, पश्चिम उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मेरठ, सहारनपुर, बरेली, मुरादाबाद और रामपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश होगी।

मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को दिल्ली-एनसीआर में और बारिश की संभावना जताई है। इस बीच कहा गया है कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश होने से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और ये ‘अच्छी’ श्रेणी में आ गई और पारा भी नीचे गिरा है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिन से हो रही बारिश से मौसम में बदलाव तो आया है, पर लोगों को नई मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को कई हिस्सों में यातायात बाधित रहा। लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। कई इलाकों में जलभराव हो गया है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button