देशबड़ी खबर

चुनाव आयोग ने शिवसेना के चुनाव चिन्ह ‘धनुष-बाण’ पर लगाई रोक

  • आयोग ने दोनों गुटों को अपनी प्राथमिकता बताने के लिए 10 अक्टूबर दोपहर एक बजे तक का दिया समय

नई दिल्ली। केंद्रीय चुनाव आयोग ने शिवसेना के चुनाव चिह्न पर रोक लगा दी है। इस संबंध में चुनाव आयोग की ओर से शनिवार को जारी एक अंतरिम आदेश में कहा गया है कि महाराष्ट्र के अंधेरी उपचुनाव में दोनों गुट (उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे) में से किसी को भी शिवसेना का चुनाव चिह्न धनुष और तीर का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक दोनों गुटों (उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे) को वर्तमान उप-चुनावों के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रतीकों की सूची दी जाएगी। दोनों को अलग-अलग प्रतीक आवंटित किए जाएंगे, जिनमें से वे एक का चुनाव कर सकते हैं। ऐसे में आयोग ने दोनों गुटों को अपनी प्राथमिकता बताने के लिए 10 अक्टूबर दोपहर एक बजे तक का समय दिया है।

उद्धव ठाकरे गुट के अंबादास दानवे ने कहा है कि अंधेरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शिवसेना के चुनाव चिह्न पर रोक लगाने का निर्वाचन आयोग का अंतरिम आदेश अन्याय है। उल्लेखनीय है कि शिवसेना के ‘तीर धनुष’ चिह्न पर शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट ने अपना दावा किया है, जबकि उद्धव का कहना है कि असली शिवसेना उनके साथ है। ऐसे में राज्य में आगामी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर आयोग ने उद्धव गुट से शनिवार दोपहर दो बजे तक जवाब देने को कहा था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button