उत्तर प्रदेश

हरदोई: आशा बहू ने मेडिकल टेक्नीशियन की मदद से एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव

पाली /हरदोई। क्षेत्र के ज्यूरा गांव निवासी एक महिला को अस्पताल जाते समय अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ गई। एंबुलेंस के ईएमटी ने आशा के सहयोग से रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराने के बाद पीएचसी पर भर्ती कराया गया जहां जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

भरखनी ब्लाक के ज्यूरा गांव निवासी अजय कुमार की पत्नी प्रीती प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उसके बाद परिजनों द्वारा 108 नंबर पर सूचना दी गई पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एक एंबुलेंस महिला को लेने गांव पहुंचे। एंबुलेंस कर्मी गांव की आशा के साथ महिला को लेकर अस्पताल जा रहे थे निजामपुर मोड़ के पास महिला को अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ गई।

एंबुलेंस चालक आमोद कुमार ने मेडिकल टेक्निशियन गौरव राजपूत के कहने पर रास्ते में एंबुलेंस को रोककर आशा गिरजा यादव और मेडिकल टेक्नीशियन गौरव ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रीति ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद शुक्ला ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ और सुरक्षित है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button