उत्तर प्रदेश

उन्नाव में दर्दनाक हादसा, डंपर ने रोड किनारे खड़े लोगों को रौंदा, चार की मौत की सूचना

उन्नाव। अचलगंज थानांतर्गत बदरका चौकी क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर हाइवे स्थित आजाद मार्ग चौराहा पर रविवार रात एक अनियंत्रित डंपर ने एक कार व बाइक को टक्कर मारते हुए पैदल खड़े लोगों को रौंद दिया। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग चपेट में आ गए। जिसमें से महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।

लखनऊ-कानपुर हाइवे पर आजाद मार्ग चौराहा पर एक अनियंत्रित डंपर ने चौपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इसके साथ ही रोड किनारे खड़े रामआसरे, उसके नाती की पत्नी और बेटी की मौके पर मौत हो गई। साथ ही डंपर चौपहिया वाहन को घसीटते हुए खाईं में घुस गया। घटना के बाद मौके पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर बदरका चौकी पुलिस पहुंची तो हंगामा कर रहे लोगों से काफी बहस हो गई। इसके बाद अचलगंज, गंगाघाट थाना समेत भारी संख्या में फोर्स वहां पहुंच गया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठी पटककर खदेड़ा और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। अभी भी घटनास्थल पर भारी संख्या में फोर्स तैनात है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button