उत्तर प्रदेशलखनऊ

सोलर रूफटॉप के अधिकृत वेन्डर्स के साथ कार्यशाला आयोजित

यूपीनेडा के शोध विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र, देवा रोड, चिनहट, लखनऊ में सोलर रूफटॉप के अधिकृत वेन्डर्स के साथ आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए निदेशक यूपीनेडा अनुपम शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में व्यापक स्तर पर सोलर रूफटॉप की स्थापना घरेलू, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानो पर कराये जाने हेतु अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए उन्हाने वेण्डर्स का आवाहन किया कि वे शहर के ऐसे क्षेत्रों का चिन्हॉकन कर यूपीनेडा को बताये जहाँ पर रूफटॉप लगाये जाने हेतु प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाना आवश्यक है। साथ ही यह भी कहा कि सोलर रूफटॉप पोर्टल पर सभी वेन्डर्स प्रति किलोवाट दरो को दर्शाए, जिससे लाभार्थियों द्वारा वेन्डर्स चयन करने में पारदर्शिता लायी जा सके।

इस कार्यशाला में समस्त विद्युत वितरण कम्पनियों को भी आमंत्रित किया गया था। कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य वेन्डर्स एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं पर चर्चा करते हुए एवं उनका समाधान किया जाना था। इस कार्यशाला के दौरान सिडबी द्वारा सोलर रूफटॉप संयत्र लगाये जाने हेतु ऋण (लोन) उपलब्ध कराये जाने पर चर्चा की गयी। अहमदाबाद स्थित ज़ोडियक कम्पनी द्वारा गुजरात प्रदेश में वृहद स्तर पर सोलर रूफटॉप लगाने की सफलता पर भी चर्चा की गयी, इसके साथ-साथ विद्युत वितरण कम्पनियों द्वारा भी लाभार्थियों को नेट मीटरिंग / नेट बिलिंग की स्थापना एवं देय अनुदान की क्रमशः कार्यवाही पर चर्चा की गयी इस कार्यशाला का आयोजन यूपीनेडा एवं आरएमआई संस्था दिल्ली के सहयोग से किया गया। इस कार्यशाला में यूपीनेडा के अधिकारियों के साथ-साथ विद्युत वितरण कम्पनियों के अधिकारीगण एवं वेन्डर्स आदि भी उपस्थित रहें।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button