उत्तर प्रदेशलखनऊ

अब 16 अक्टूबर को इकाना स्टेडियम में फिर गूंजेगा चौके-छक्के का शोर

लखनऊ। इकाना में विश्वकप का दूसरा मुकाबला अब 16 को खेला जायेगा। एक बार फिर इस दिन यहां पर चौके-छक्कों का शोर गूंजेगा। इस बार आस्ट्रेलिया के सामने श्रीलंका की चुनौती होगी। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें शनिवार को अभ्यास करेंगी। श्रीलंका की टीम दोपहर 2 बजे से और आस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी शाम को फ्लड लाइट में अभ्यास करेंगे।

दोनों टीमों ने शुक्रवार को अभ्यास से दूरी बनाये रखी। आज खिलाड़ियों ने होटल में आराम किया। इकाना स्टेडियम बीते गुरुवार को खेले गए मुकाबले दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकाक ने शानदार पारी खेल कर सभी का दिल जीत लिया।

यहां होने वाले दूसरे मुकाबले के लिए क्रिकेट प्रेमी बेताब हैं। आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दर्शक भी तैयार है। हालांकि इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस दिन बारिश की संभावना है। आस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी लखनऊ गोल्फ क्लब पहुंचे। यहां पर उन्होंने गोल्फ में हाथ भी आजमाये। पैट कमिंस, वार्नर हेजलवुड के साथ अन्य खिलाड़ियों ने यहां पर लंबे शॉट भी लगाये।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button