उत्तर प्रदेशलखनऊ

सीएम योगी ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, कहा- पिछड़े जिलों में हो पर्याप्त टीचर्स की तैनाती, भरे जाएं रिक्त पद

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की रात शिक्षा विभाग की समीक्षा की। सीएम योगी ने निर्देश दिया कि पिछड़े जिलों में पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती की जाएं। उन्होंने कहा कि पिछड़े जिले के सभी बेसिक, माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक व व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में प्रायरिटी के साथ पर्याप्त टीचर्स की तैनाती की जाए। सीएम ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में कहीं भी शिक्षकों या मानव संसाधन का अभाव न दिखे।

सीएम ने बैठक में निर्माणाधीन विद्यालयों-महाविद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक की अद्यतन स्थिति जानी और शिक्षक व छात्र के अनुपात को मानक के अनुसार बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक ज्यादा हैं, उन्हें समायोजित किया जाए। सीएम योगी ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षकों की तैनाती में हर हाल में मेरिट का ध्यान रखा जाए। वहीं जहां कहीं भी शिक्षक के पद खाली हैं, उनको तत्काल भरा जाए। इसके साथ ही अधिकारियों को सीएम योगी ने अन्य आदेश भी पारित किए।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button