मनोरंजन

श्रुति राव व डिंपल सिंह ने यश मिश्रा से कहा – देखो मगर प्यार से, शूटिंग हुई संपन्न

रत्नाकर कुमार द्वारा प्रस्तुत और आलम ब्रदर्स द्वारा बन रही भोजपुरी फ़िल्म “देखो मगर प्यार से” की लॉस्ट गाने की शूटिंग करके राजधानी लखनऊ में संपन्न की गई है। यश मिश्रा और श्रुति राव अभिनीत इस फ़िल्म में उनके साथ डिम्पल सिंह, अनूप अरोरा, प्रकाश जैश, नीलम पांडेय, विजय गोस्वामी, कादिर शेख, राज द्विवेदी, फारुख अंसारी, दिनेश लहरी, कलामुद्दीन, प्रभा यादव, भारत सिंह। फ़िल्म “देखो मगर प्यार से” के निर्माता निर्देशक महमूद आलम हैं महमूद आलम, यह फ़िल्म एक त्रिकोणीय प्रेम सम्बन्धो पर आधारित फिल्म है।

जिसके केंद्रबिंदु में हैं यश मिश्रा व श्रुति राव डिंपल सिंह है,पूरी कहानी इनके सबके इर्द गिर्द ही घूमती नज़र आएंगे। और यह भी देखना दिलचस्प होगा कि इस तरह की कहानी में सभी किस प्रकार से अपने आप को संतुलित कर पाते हैं। इस फ़िल्म के सहायक निर्देशक – अमर गुप्ता, मोहन राजपूत और अक्षय, लेखक हैं एस के चौहान व संदीप कुशवाहा, फ़िल्म के गीत प्यारेलाल यादव,बाबर बेदर्दी व जाहिद अख्तर ने लिखे हैं जिन्हें संगीत से सजाया है प्रमोद गुप्ता ने। फ़िल्म के डी ओ पी विजय मण्डल है। एडिटर साहिल अंसारी व पी आर ओ अरविंद मौर्या है।

आपको बता दूं कि यश मिश्रा व श्रुति राव पहली बार इस फिल्म में नजर आएंगे। और दोनों की इस फिल्म में अनोखी प्रस्तुति से दर्शकों के दिलों में एक अलग मुक़ाम बना देने वाला है। और इधर भोजपुरी फिल्मों के डायनेमिक स्टार यश मिश्रा अपने फिल्मों से आजकल लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। वही श्रुति राव भी कम नही अपने दर्शकों के लिए कई अनोखी फिल्मों से आजकल भरपूर मनोरंजन कर रही है। अब यह देखना है कि दोनों एक साथ इस फिल्म में कितना धमाल मचाने वाले है। और दर्शकों को कितना दिल जीत रहे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button