उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

विश्व मृदा दिवस पर होम कम्पोस्टिंग पर कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ। 5 दिसम्बर 2023 को विश्व मृदा दिवस के अवसर पर नगरीय निकाय निदेशालय में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नागरिकों की जागरूकता हेतु मृदा संरक्षण एवं होम कम्पोस्टिंग के विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे श्रीमती रमा त्यागी, अध्यक्ष हॉर्टिकल्चर सोसाइटी, रविन्द्र काबरा एवं संजीव त्रिपाठी अर्चना त्रिपाठी द्वारा होम कम्पोस्टिंग के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यशाला में ये बताया कि कैसे धरती को जहरीले रसायनों से बचाया जाए साथ ही महिलाएं अपने घर के कचरे से कंपोस्ट खाद बनाए यह जानकारी भी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि जैविक खाद बनाना बेहद आसान है।

अधिकांश लोग सब्जी उगा के खाना चाहते हैं पर उनके लिए जगह के साथ ही साथ एक बड़ी समस्या मिट्टी की भी है। यदि लोग अपने घर से निकलने वाले कचरे से खाद बनाएंगे तो मिट्टी की समस्या भी दूर हो जाएगी और बाजार से महंगे जैविक खाद भी नहीं खरीदने पड़ेंगे और आसानी से अपने घर मे जैविक सब्जियां उगाई जा सकेंगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button