उत्तर प्रदेशलखनऊ

कैंट विधानसभा में डिप्टी सीएम ने विभिन्न संगठनात्मक कार्यो को दी गति

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने गुरुवार को कैंट विधानसभा की बूथ संख्या 60 पर गांव चलों अभियान के तहत प्रवास कर विभिन्न संगठनात्मक कार्यों को गति दी। प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री ने शक्ति केंद्र मोतीलाल नेहरू चंद्र भानु गुप्त नगर बी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं का पत्रक घर-घर वितरित किया और केंद्र राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मिले और संवाद किया।

प्रवास के दौरान प्राचीन हनुमान मन्दिर पर दर्शन किए।”गाँव चलो अभियान” कार्यक्रम तहत लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं गरीब कल्याण व जन -जन की आकांक्षाओं के समावेशित विजन पत्रक वितरित कर आमजन से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अपना आशीर्वाद प्रदान कर पुनः भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने का आग्रह किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बूथ समिति पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की । बैठक में बूथ समिति अध्यक्ष गिरीश चंद्र राठौर, मंडल अध्यक्ष मानस, अभियान संयोजक अभिषेक खरे, विनय पाण्डेय उपस्थित रहे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button