उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP Monsoon Alert: उत्तर प्रदेश में 9 अक्टूबर तक गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में जोरदार बारिश कर ही मॉनसून वापसी करेगा। मौसम विभाग की ओर से 9 अक्टूबर तक गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को पश्चिमी उप्र. में कुछ स्थानों पर और पूर्वी उप्र. में अनेक स्थान पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ीं।

राज्य में 6 अक्टूबर तक पूर्वी यूपी में भारी बारिश और 6-7 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट है। 9 अक्टूबर से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दरअसल, बंगाल की खाड़ी पर बने सिस्टम के प्रभाव से 5 अक्टूबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। पूर्वी उप्र. के कई जिलों को 5 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट और 4 अक्टूबर को कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 6 अक्टूबर को पश्चिमी उप्र. में ओलावृष्टि, 6-7 अक्टूबर को कई जगहों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद प्रदेश में बारिश की तीव्रता और क्षेत्रीय वितरण में कमी आ सकती है।

मौसम विभाग के आंकड़े देखें तो पाते हैं कि 01 जून से 30 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 752.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जो दीर्घकालिक औसत 672 मिमी से 12 फीसद अधिक है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 666 मिमी वर्षा हुई, जो दीर्घकालिक औसत 799.2 मिमी से 17 फीसद कम दर्ज की गई। कुल मिलाकर राज्य में मानसूनी वर्षा 701.6 मिमी रही, जो सामान्य श्रेणी में आती है। वहीं अगर आने वाले कुछ दिनों की बात करें तो पूर्वी उप्र. में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और पश्चिमी उप्र. में यह सामान्य से कम रहेगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button