उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पहले चरण में ही मतदाताओं ने विकसित बिहार के मुद्दे पर लगाई मुहर: सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के बाद बिहारवासियों की सराहना करते हुए कहा है कि लोगों ने विकसित बिहार पर अपनी मुहर लगा दी है।  मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “बिहार ने प्रथम चरण के मतदान में भाजपा-एनडीए सरकार के संकल्प ‘विकसित बिहार’ पर अपने विश्वास और आशीर्वाद की मुहर लगा दी है।”

उन्होंने कहा “आज सत्याग्रह और राष्ट्रवाद की तीर्थभूमि पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण की सुशासनप्रिय जनता-जनार्दन से संवाद करूंगा। हर चंपारणवासी दृढ़ संकल्पित है। विकसित बिहार’ बनाना है, भाजपा-एनडीए सरकार दोबारा लाना है।” गौरतलब है कि बिहार चुनाव में पहले दौर का मतदान कल शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। बिहार विधानसभा के लिए पहले दौर में रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत वोट डाले गए। एक हजार 314 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया है।

इस दौर में चुनौती पेश कर रहे प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के 16 मंत्री तथा राजद नेता और महा गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी प्रसाद यादव हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button