देशबड़ी खबर

पश्चिम बंगाल: ‘SIR प्रक्रिया अराजक और खतरनाक’, CM ममता ने CEC को लिखी चिट्ठी, भाजपा ने कसा तंज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर SIR प्रक्रिया को कुछ समय के लिए रोकने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है, “मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि कृपया इस चल रही प्रक्रिया को रोकने, बलपूर्वक कार्रवाई बंद करने, उचित प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करने, और वर्तमान कार्यप्रणाली एवं समय-सीमा का गहन पुनर्मूल्यांकन करने के लिए निर्णायक हस्तक्षेप करें। यदि इस मार्ग को अविलम्ब नहीं सुधारा गया, तो व्यवस्था, अधिकारियों और नागरिकों के लिए इसके परिणाम अपरिवर्तनीय होंगे।

चुनावी प्रक्रिया और हमारे लोकतांत्रिक ढांचे की अखंडता की रक्षा के लिए यह हस्तक्षेप न केवल आवश्यक है, बल्कि अनिवार्य भी है। यह एक ऐसा क्षण है जो ज़िम्मेदारी, मानवता और निर्णायक सुधारात्मक कार्रवाई की माँग करता है। मुझे विश्वास है कि आप बिना किसी देरी के, तदनुसार कार्य करेंगे।”

भाजपा ने कसा तंज, जानें क्या कहा

राज्य मंत्री और BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, ममता बनर्जी कुछ भी तरीके से SIR बंद करवाने की कोशिश में लगी हुई है। और भी 12 राज्यों में SIR चल रहा है। बिहार में SIR के बाद चुनाव भी हो गया है कोई भी डेथ का मामला सामने नहीं आया है मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि सिर्फ बंगाल में ही क्यों BLO प्रेशर में है?

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button