देशबड़ी खबर

Jammu Kashmir: कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर पुलिस की छापेमारी, AK-47 राइफल के कारतूस बरामद

जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी ने गुरुवार को देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में कश्मीर टाइम्स के कार्यालय पर छापा मारा और एके राइफल के कारतूस और पिस्तौल के कुछ राउंड समेत अन्य सामान बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि प्रकाशन और उसके प्रमोटरों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद एसआईए के अधिकारियों ने अखबार के परिसर और कंप्यूटरों की गहन तलाशी ली। उन्होंने बताया कि छापेमारी में एसआईए ने एके राइफल के कारतूस, पिस्तौल के कुछ राउंड और हथगोले के पिन समेत अन्य सामान जब्त किया।

उन्होंने बताया कि प्रकाशन के प्रमोटरों से पूछताछ की संभावना है। छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर सिंह चौधरी ने कहा कि कार्रवाई केवल तभी होनी चाहिए जब गलत काम साबित हो जाए, न कि दबाव बनाने के लिए। चौधरी ने यहां संवाददाताओं से कहा, “अगर उन्होंने कुछ गलत किया है, तो कार्रवाई होनी चाहिए… अगर आप केवल दबाव बनाने के लिए ऐसा करते हैं, तो यह गलत होगा।”

इनपुट-पीटीआई

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button