उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबुलंदशहरलखनऊ

भाजपा के पास विज्ञापन के लिए पैसे हैं, रोजगार और शिक्षा के लिए नहीं: आकाश आनंद

बुलंदशहर। आगामी विधानसभा चुनाव हाेने में अभी काफी समय हैं, लेकिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गई है। इसकी शुरूआत बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने बुलंदशहर की अनूपशहर विधानसभा सीट से रैली को संबोधित करते हुए कर दी है। जनसभा को संबोधित करते हुए मंच से आकाश आनंद ने कांग्रेस-समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा।

आकाश ने कहा कि भाजपा विज्ञापनों के लिए जनता के कई करोड़ रुपये खर्च कर रही है, लेकिन शिक्षा और सरकारी नौकरियों को भरने के लिए रुपये नहीं है। उन्हाेंने सपा और कांग्रेस पर भी हमला बाेला है। कहा कि ये दल लाेगाें काे दिखांएगे कि खुद भाजपा के विराेध में हैं लेकिन इनका भी चरित्र भाजपा की तरह है।

आकाश आनंद ने कहा कि उन्हें कई बार पार्टी से बाहर किया गया। आखिरी बार जब उन्हें बहन मायावती ने पार्टी में वापस लिया तो वह उनसे मिले और पूछा कि वे उनकी परीक्षा क्यों लेती हैं, जिसके जवाब में मायावती ने उनसे तीन सवाल किए। उन्हें बताया कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और मांन्यवर कांशीराम ने अपनी अंतिम सांस तक परीक्षाएं दी थीं।

उन्होंने अपने जीवन का उदाहरण देते हए कहा कि अपने महापुरुषों को आदर्श मानते हुए मैं भी परिवार, रिश्तेदारों को त्याग करके समाज के लिए समर्पित हो गई। उन्हें ही अपना परिवार माना लेकिन समाज उनकी हर दिन परीक्षा लेता है। मायावती ने फिर आकाश से कहा कि ‘इतना बड़ा मूवमेंट, इतना बड़ा समाज और इतनी बड़ी जिम्मेदारी मैं बिना परीक्षा लिए तुम्हें कैसे सौंप दूं। आकाश ने कहा कि जब यह बात उन्होंने बहन जी से सुनी तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि आप मेरी जितनी चाहे परीक्षा लीजिए, मैं आखिरी सांस तक परीक्षा देने के लिए तैयार हूं। बहुजन समाज के लिए अपना परिवार भी त्याग करने के लिए तैयार हूं। ईमानदारी व पूरी निष्ठा के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। बहन मायावती ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया और इसके लिए मैं सिर झुकाकर उनका आभार प्रकट करता हूं।

सभा को संबोधित करते हुए आकाश आनंद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 10 सालों से चल रही भाजपा की सरकार के बारे में लोगों को आगाह करने के लिए आज मैं आया हूं। बहन जी लगातार ट्वीट करके लोगों को बताती रहती हैं। आज इस मौके पर आकाश ने कहा कि पिछले दस सालों में भाजपा सरकार ने खूब विज्ञापन दिए। विज्ञापन के जरिए उन्होंने एक सुरक्षित और विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का दावा किया है, लेकिन इन विज्ञापनों द्वारा इन्होंने सात हजार करोड़ रुपये आपके टैक्स के पैसे को खर्च करके यह सब झूठी बातें फैलाने का काम किया है। इनके पास सात हजार करोड़ रुपये हैं अपनी फर्जी तारीफ करने के लिए । जब झांसी के एक अस्पताल में आग लगती है तो दस बच्चे मौत के घाट उतर जाते हैं । उनकी मदद के लिए इनके पास पैसे नहीं होते हैं। 13 लाख से ज्यादा सरकारी पद खाली हैं, उनको भरने के लिए इनके पास पैसे नहीं है। पेपर लीक हो जाते है, लेकिन रोजगारों को नौकरी देने के लिए इनके पास पैसे नहीं हैं। आंकड़े कहते हैं कि इन 10 साल में न हमारे बच्चे पढ़ पाए हैं, न लोगों को रोजगार मिल पाया है, महिलाएं भी सुरक्षित नहीं रह पायी हैं।

आकाश आनंद ने कहा कि राहुल गांधी कन्फ्यूज रहते हैं। उन्हें पता नहीं रहता कि वह किसके लिए कूद रहे हैं। दिल्ली में पेपर लीक को लेकर बड़ा आंदोलन हुआ, उसमें युवा बच्चे सड़कों पर उतरे। उन पर लाठीचार्ज हुआ, एफआईआर हुई। उनको समझाने की बजाय राहुल गाांधी खुद उसमें कूद गए. सभी सहयोगी दल उसमें कूद गए। इस्तीफा तो मिल गया, लेकिन क्रेडिट लेने के लिए यह लोग आगे आ गए और उन लड़कों को किसी ने नहीं पूछा, जिन्होंने लाठी खाई। ये लोग क्रेडिट खाने में नंबर वन हैं, लेकिन काम करने में जीरो। इनकी सरकारों में भी पेपर लीक हुआ, इन्होंने भी बच्चों पर लाठियां चलाईं. दिल्ली की तरह इनकी सरकारों में उन्हीं सब छात्रों के साथ व्यवहार किया गया। यह इनका दोगलापन आप लोगों के सामने हैं। यह लोग कहते तो हैं कि हम भाजपा के खिलाफ हैं, लेकिन इनकी सारी हरकतें भाजपा की तरह है।

आकाश आनंद ने कहा कि सपा और कांग्रेस भी कुछ कम नहीं है। संविधान की किताब दिखाकर इन लाेगाें ने कहा कि हमें वोट दो, हम आरक्षण की सुरक्षा करेंगे। पिछले दो सालों में इतने आंदोलन हुए, लेकिन इनके पास कोई काम बताने को नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इन्हीं लोगों ने बाबा साहब को हराने की कोशिश की थी। जिन्हाेंने हमारे समाज के मसीहा का सम्मान नहीं किया, क्या वे आपकी आने वाली पीढ़ी का सम्मान कर पाएंगे? बहन जी कहती हैं कि यह दोनों पार्टियां एक ही सिक्कों के दो पहलू हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button