कारोबार

ओला इलेक्ट्रिक लाएगी इलेक्ट्रिक कार, 2024 में लाएगी पहला मॉडल

  • सिंगल चार्ज में 500 किमी तक चलेगी, कीमत एक से 50 लाख रुपये

नई दिल्ली। ओला इलेक्ट्रिक ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिजली से चलने वाली कारों की श्रेणी में कदम रखने का ऐलान किया है। कंपनी की योजना 2024 तक इस श्रेणी में अपना पहला मॉडल लॉन्च करने की है। ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भाविश अग्रवाल ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। अग्रवाल ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों से लेकर इलेक्ट्रिक कारों की रेंज पेश करना है। इसकी कीमत एक लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये के बीच होगी।

अग्रवाल का दावा है कि उसकी इलेक्ट्रिक कार ओला को सिंगल चार्ज में 500 किमी तक चलाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि कंपनी वित्त वर्ष 2026-27 तक 10 लाख इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। अग्रवाल ने कहा कि हम लग्जरी कारों से शुरुआत कर रहे हैं, जो 18 से 24 महीने के भीतर बाजार में आएगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button