कारोबारताज़ा ख़बर

लगातार 19वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, कच्चा तेल 103 डॉलर प्रति बैरल के पार

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 103 डॉलर प्रति बैरल के पार है। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 19वें दिन स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का भाव 99.83 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर के दर पर मिल रहा है।

इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट जारी है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ब्रेंड क्रूड 103.70 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 99.20 डॉलर प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button