कारोबार

RS Sodhi ने Amul के MD पद से दिया इस्तीफा, अमूल को ब्रांड बनाने में निभाई थी बड़ी भूमिका

आरएस सोढी ने सोमवार को गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है. इस पद पर उनकी जगह जयन मेहता लेंगे. सोढी जून 2010 के बाद से गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर रहे हैं. आरएस सोढी भारतीय डेयरी एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं. GCMMF बाजार में अमूल ब्रांड के तहत दूध की बिक्री करता है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सोढी ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने एमडी के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल पहले बढ़ाया गया था. अब बोर्ड ने मेरे इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है.

सोढी GCMMF से करीब 40 साल से ज्यादा समय पहले सेल्स ऑफिसर के तौर पर जुड़े थे. वे जून 2010 में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बन गए थे. पिछले दो सालों से उनके कार्यकाल को आगे बढ़ाया गया था. वे इंडियन डेयरी एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button